भाजपा को झटका : यूपी में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले पार्टी सांसद के पुत्र समाजवादी पार्टी में शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा को जोर का झटका लगा है। प्रयागराज से भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के भांजे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में चुनावी रैली के दौरान मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की घोषणा की। ‌अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है।

बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए लखनऊ की कैंट विधानसभा से भाजपा हाईकमान से टिकट मांग रही थीं। लेकिन भाजपा ने मयंक जोशी को टिकट न देकर योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक को मैदान में उतार दिया। अभी यूपी में आखिरी चरण का चुनाव सोमवार को होना है। ‌ चुनाव से ठीक पहले मयंक जोशी सपा में शामिल हो गए। आज अखिलेश यादव आजमगढ़ में चुनावी रैली कर रहे थे। मंच से ही अखिलेश ने इसकी घोषणा करते हुए मयंक को मंच पर बुलाया। अखिलेश ने कहा कि रीता बहुगणा जोशी के बेटे मयंक भी अब हमारे साथ आ गए हैं। यह देश के बड़े नेता बहुगुणा जी के परिवार से हैं। इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

बता दें कि रीता जोशी ने लखनऊ कैंट से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रीता बहुगुणा जोशी को प्रयागराज से लोकसभा का टिकट दिया था उसमें भी रीता बहुगुणा जोशी ने जीत हासिल की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि देर सबेर रीता बहुगुणा जोशी भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!