देहरादून। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामला साल्ट ब्लॉक का है। जिले के सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का BJP के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाकर दुष्कर्म और उसके बाद पिछले पांच दिनों से लगातार नाबालिग के परिजनों को भी धमका रहा था।
मामले में पीड़ित परिजनों ने राजस्व उपनिरीक्षक देवायल को लिखित शिकायत दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पिछले शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा। मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए, लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा। नाबालिग रेप पीड़िता के परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और वह राजस्व क्षेत्र देवायल पहुंचे जहां उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडल अध्यक्ष की करतूत का पता चलते ही भारतीय जनता पार्टी ने भी आरोपी को निष्कासित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।