भाजपा ने नही दिया टिकट तो नाराज नेता जी ने जहर खाकर दे दी जान

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने सुसाइड कर लिया। उसने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर किया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र का है। यहां पर दीपक सैनी रहते थे। वह भाजपा जिला शोध प्रमुख हैं। वह कांधला के वार्ड 3 से सभासद का मांग रहा था। रविवार शाम को भाजपा ने सभासद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में दीपक सैनी का नाम नहीं था। इससे दीपक मायूस हो गया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दीपक को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!