भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने प्रदेश प्रभारी गौतम एवं सह प्रभारी रेखा की नियुक्ति का स्वागत किया

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा उत्तराखंड के प्रभारी एवं सह प्रभारी के रूप में दुष्यन्त कुमार गौतम व श्रीमती रेखा वर्मा की नियुक्ति का स्वागत किया और कहा कि इससे संगठन को और गति मिलेगी।

बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारियों व कई राज्यों में सह प्रभारियों की नियुक्ति के क्रम में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यन्त कुमार गौतम एवं सह प्रभारी के रूप में श्रीमती रेखा वर्मा की नियुक्ति स्वागत योग्य है। उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड में भाजपा को और शक्ति प्राप्त होगी।

भगत ने कहा कि प्रदेश की नव नियुक्त सहप्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और इससे पहले विभिन्न पदों पर रहते हुए वे पार्टी की महत्वपूर्ण सेवा कर चुकी हैं। उनके सहप्रभारी के रूप में नियुक्ति भाजपा उत्तराखंड को और शक्ति प्रदान करेगी।
भगत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी विधान सभा चुनाव की तैय्यारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में प्रभारी व सहप्रभारी का मार्गदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!