भारतीय अमीरों में सबसे अधिक बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ा

MS Malik
By
1 Min Read


अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति इस साल भारतीय अमीरों में सबसे अधिक बढ़ी है।

इस मामले में अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 19.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में साल 2020 में 16.4 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

यदि इस साल गौतम अडानी की संपत्ति में हुए इजाफे को भारतीय रुपये में देखें, तो इस साल के पहले साढ़े 10 महीनों में उनकी संपत्ति में 1.41 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। अर्थात गौतम अडानी की संपत्ति में प्रतिदिन 449 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

साल 2020 में हुई इस जोरदार बढ़त से गौतम अडानी की संपत्ति 30.4 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके फलस्वरूप अडानी दुनिया के 40 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें, तो उनकी कुल संपत्ति अब इस वर्ष 16.4 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी से 75 बिलियन डॉलर हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!