भारतीय क्रिकेटर जडे़जा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोजाना 3 लाख से अधिक केस देशभर में सामने आ रहे हैं, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो रही है. इधर क्रिकेट जगत में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना से निधन की लगातार खबरें आ रही हैं. कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर चेतन सकारिया के पिता, पीयूष चावला के पिता, उसके बाद आरपी सिंह के पिता का कोरोना से निधन हो गया।

अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई (BCCI) रैफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का कोरोना की वजह से निधन हो गया. सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज राजेंद्र सिंह जडेजा 66 साल के थे. उनके निधन की जानकारी सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने दी. एससीए ने दुख जताते हुए राजेंद्र सिंह जडेजा बेहतरीन क्रिकेटर बताया. राजेंद्र सिंह जडेजा दायें हाथ के बेहतरीन तेज गेंदबाज थे. इसके अलावा अच्छे ऑलराउंडर भी थे. उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 134 और 11 लिस्ट ए मैचों में 14 विकेट चटकाए. इसके अलावा प्रथम श्रेणी में 1,536 और लिस्ट ए में 104 रन भी बनाए।

जडेजा बीसीसीआई के रैफरी भी थे
जडेजा न केवल बेहतरीन क्रिकेटर थे, बल्कि बीसीसीआई के अच्छे मैच रैफरी भी थे. उन्होंने 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे.मालूम हो जडेजा जितने अच्छे क्रिकेट थे, उतने ही अच्छे कोच, चयनकर्ता भी रहे. जडेजा सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे।

जितेन्द्र सचान
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!