भ्रष्टाचार पर वार : घूसखोर सेल्स टैक्स अधिकारी को CBI ने रंगे हाथों रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला लालकुआं रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जहां एक घूसखोर वाणिज्य कर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए देहरादून से गई सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बरेली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सीबीआई की देहरादून से पहुंची टीम ने उक्त कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ कर अपने साथ दून ले आई है। कार्यवाही सीबीआई इंस्पेक्टर देहरादून सुनील कुमार लखेड़ा के नेतृत्व में की गई।

घूसखोर को लेकर जाती सीबीआई टीम

एक्सप्रेस ट्रेन में माल बुकिंग को लेकर रिश्वत की मांग करना वाणिज्य अधीक्षक को तब भारी पड़ा जब एंटी करप्शन ब्रांच सीबीआई की टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। सीबीआई देहरादून की टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से वहां पर हड़कंप मच गया। शाम तक चली इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक सदस्यों वाली सीबीआई की टीम के अधिकारियों ने वाणिज्य कार्यालय में अभिलेखों की जांच पड़ताल कर कुछ कागजातों को भी अपने कब्जे में लिया तथा वहां पर कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीबीआई टीम द्वारा की गई कार्रवाई में रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक राजेंद्र तोमर को 7000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में सीबीआई की टीम आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदम दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है। हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा 7000 की रिश्वत की मांग की थी। जिसपर पर सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सीबीआई के मेल पर लालकुआं रेलवे वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!