मयंक ममगांई बने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड देहरादून के अध्यक्ष

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। युवा समाजसेवी मयंक ममगांई अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड देहरादून के अध्यक्ष चुने गए हैं।

बैंक अध्यक्ष चुने जाने पर मयंक ममगांई ने सभी निर्वाचित डायरेक्टरों चौधरी राजकुमार सिंह, श्रीमती नेहा, श्रीमती चंदा देवी, अभिनव कुमार, श्रीमती चांदनी कुकरेती, हरि राज सिंह एवं सुखविंदर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए सभी डायरेक्टरों को विश्वास दिलाया कि सबसे सामंजस्य बना कर अपने कार्यकाल में बैंक को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरपूर प्रयत्न किया जाएगा। मयंक ममगांई ने बैंक के पूर्व अध्यक्ष राकेश ममगांई का आभार प्रकट करते हुए समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहने का अनुरोध किया।

मयंक ममगांई ने कहा कि आधुनिक संचार के इस युग में बिना इंटरनेट के कोई भी कार्य आसानी से नहीं हो पाता है। उनका सबसे पहला लक्ष्य बैंक में नेट बैंकिंग शुरू कराना रहेगा जिससे कि सभी को इसका लाभ मिल सके।

मयंक मुंबई के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रायपुर विधायक प्रतिनिधि अवनीश कोठारी जोंटी, पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज कौशल, विक्रम खत्री, पूर्व प्रधान दीपक फरासी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!