मसूरी में गोदावरी थापली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को प्रीतम सिंह ने किया सम्मानित

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून।मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मसूरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को कम्बल वितरण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया है। इसी कडी में आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना योद्धाओं द्वारा कोरोना महामारी के चलते गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों की लगातार की गई सहायता के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी की इस घडी में कोरोना योद्धाओं ने एकजुट होकर लाॅक डाउन में कमजोर व जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ एक संदेश जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जिस प्रकार चिकित्सा कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने बिना रूके जनता की सेवा की है उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, लंढौर कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सभासद महेश चन्द्र, प्रदेश सचिव जसविन्दर सिंह गोगी, गिरीश पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती जसवीर कौर सहित बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!