मसूरी विधायक ने एमडीडीए उपाध्यक्ष संग किया राजपुर पार्क का निरीक्षण

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सोमवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने राजपुर में निर्माणाधीन डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का निरीक्षण किया। यह पार्क मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 4.67 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान विधायक जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पार्क का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि 06 जुलाई को डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर इस पार्क का लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पार्क में लाईट एवं साउंड सो के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति को दिखाया जायेगा, जो आगुन्तकों के लिए अत्यधिक दर्शनीय होगा। 

एमडीडीए उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्क को अलग-अलग हिस्सों में तैयार कराया जा रहा है जिससे यहां पर सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की छवि प्रदर्शित हो सके। चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क के निचले वाले क्षेत्र में झील निर्माण कराया जाए ताकि यह और भी रमणीय हो सके।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, एमडीडीए ईई श्याम मोहन शर्मा, सहायक अभियंता अभिषेक भारद्धाज, मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हाल, दीपक अरोड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, अजीत सिंह, मंजीत रावत आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!