महिला सिपाही से किराया मांगना पड़ा महंगा, दो राज्यों के बीच चालान काटने की होड़, अभी तक 116 रोड़वेज बसों के चालान

MS Malik
By
3 Min Read

हरियाणा की महिला सिपाही से किराया मांगने से शुरू हुए विवाद से दो राज्यों के बीच जमकर चल रहा चालान का खेल, हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोड़वेज की 90 बसों के तो राजस्थान पुलिस ने भी हरियाणा रोड़वेज की 26 बसों के काटे चालान. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. दोनों राज्यों के बीच चालान काटने की होड़ लग गई है

नई दिल्ली। हरियाणा की महिला पुलिस कॉन्स्टेबल और राजस्थान रोडवेज के बस कंडक्टर के बीच बहस का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसके बाद राजस्थान रोडवेज और हरियाणा रोडवेज की बसों का ताबड़तोड़ चालान का खेल शुरू हो गया है. दावा किया जा रहा है कि हरियाणा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 90 राजस्थान रोडवेज की बसों का चालान किया गया है, जिसके जवाब में राजस्थान ट्रैफिक पुलिस ने भी हरियाणा रोडवेज की बसों के 26 चालान किए हैं।

हरियाणा रोडवेज की बसों के 9 चालान जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड और 17 बसों के चालान सड़वा मोड पर किए गए हैं. दोनों राज्यों में ताबड़तोड़ चालान किए जा रहे हैं. वहीं हरियाणा में भी जहां कहीं राजस्थान रोडवेज की बस दिख रही है, उसकी चेंकिंग कर चालान काटे जा रहे हैं. कुछ ऐसा ही हाल राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है. हरियाणा रोडवेज की बसों की चेकिंग कर उनके चालान किए जा रहे हैं।

आखिर वीडियो से क्यों शुरू हुआ चालान का सिलसिला
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान रोडवेज की बस में हरियाणा पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल सवार थी. जब बस कंडक्टर ने उससे किराया मांगा तो महिला कॉन्स्टेबल ने किराया देने से इनकार कर दिया. इसपर बस कंडक्टर ने कहा कि या तो वे 50 रुपये किराया दें या फिर बस से उतर जाएं. लेकिन, महिला कॉन्स्टेबल भी अपनी जिद्द पर अड़ी रही, उसने किराया नहीं दिया।

इस दौरान बस में सवार अन्य सवारियां ने भी महिला कॉन्स्टेबल को किराया देने के लिए समझाया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं मानी. बस कंडक्टर और महिला कॉन्स्टेबल के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. दावा किया जा रहा है कि इसके बाद हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और राज्य के अन्य मार्गों पर चलने वाली राजस्थान रोडवेज की बसों का चालान काटना शुरू कर दिया. इसके जवाब में राजस्थान पुलिस ने भी हरियाणा रोजवेज की 26 बसों पर जुर्माना लगाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!