मिठ्ठी बेहड़ी में चौपाल लगाकर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। शनिवार को देहरादून के मिठ्ठी बेहड़ी में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चौपाल लगाकर जनता की समस्याए सुनी और अधिकारियों से वार्ता करते हुए तत्काल समाधान को कहा।

विधायक जोशी ने बताया कि मिठ्ठी बेहड़ी में जल्द ही एक सामुदायिक शेड का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होने लोक निर्माण विभाग के ईई को निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति को तत्काल सुधारा जाए। विधायक जोशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रतिदिन विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मिठ्ठी बेहड़ी में सड़कों के पुर्ननिर्माण सहित पेयजल एवं पथ प्रकाश की सुलभ व्यवस्था की जायेगी।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, लोनिवि के ईई डीसी नौटियाल, सुनीता चौधरी, हरीश कुमार बिट्टू, ममता शर्मा, परमेश, अरुण शर्मा, राहुल शर्मा, रामपाल शर्मा, अभिनव शर्मा, आशीष वर्मा, विशाल कुमार तथा धर्मेन्द्र सैनी सहित एमडीडीए, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!