मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा राजधानी में रक्तदान शिविर का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मसूरी में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मेडिकल किट का वितरण किया तो राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने बताया कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कैंट विधायक सविता कपूर ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में 51 व्यापारियों एवं युवाओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर लच्छू गुप्ता ने कहा कि लोगों द्वारा रक्तदान कर दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।

उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी इमरजेंसी की स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद लोगों की मदद हो सकेगी। इस मौके पर कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मंत्री राहुल चौहान, कुलदीप विनायक, राजकुमार तिहारी, मोहित शर्मा, दिलीप कंडारी अमन गुप्ता, अजीत नेगी, प्रदेश अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच अनिल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!