मुख्य शिक्षा अधिकारी पर गिरी गाज़, चतुर्वेदी को मिली तैनाती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज को मुख्य शिक्षा अधिकारी पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। शिक्षा सचिव राधिका झा के द्वारा आदेश भी इसको लेकर जारी कर दिया गया है। वहीं हरिद्वार जिले के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी को हरिद्वार जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आपको बता दें पिछले काफी समय से हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद अब सचिव शिक्षा ने उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!