मोदी आज लेंगे प्रधानमन्त्री पद की शपथ, मंत्रीपद के लिए उत्तराखंड के इस सांसद का नाम शामिल

MS Malik
By
4 Min Read

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत मिलने के बाद एनडीए गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुन लिया गया है और वह आज रविवार शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ 18 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

पीएम आवास पर हो रही बैठक में हिस्सा लेने के लिए राजनाथ सिंह, अजय टम्टा, अन्नपूर्णा देवी, चिराग पासवान, राव इंद्रजीत पहुंचे, किरेन रिजिजू, जितिन प्रसाद, सीआर पाटिल, भागीरथ चौधरी, एचडी कुमारस्वामी, हर्ष मल्होत्रा, मनोहर लाल खट्टर, जेपी नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे हैं. इसके अलावा नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, शिवराज सिंह चौहान, पंकज चौधरी, रवनीत बिट्टू, बीएल वर्मा, मनसुख मांडविया, हरदीप सिंह पुरी, कीर्तिवर्धन सिंह भी पीएम आवास पहुंचे हैं।

सूत्रों के अनुसार अभी तक आ चुके हैं इन सांसदों के पास फोन

1 राजनाथ सिंह बीजेपी
2 नितिन गडकरी बीजेपी
3 पीयूष गोयल बीजेपी
4 ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी
5 रक्षा खडसे बीजेपी
6 जितेंद्र सिंह बीजेपी
7 सर्बानंद सोनोवाल बीजेपी
8 धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी
9 शिवराज सिंह चौहान बीजेपी
10 एस जयशंकर बीजेपी
11 जी किशन रेड्डी बीजेपी
12 किरण रिजिजू बीजेपी
13 बंडी संजय कुमार बीजेपी
14 गिरिराज सिंह बीजेपी
15 हरदीप सिंह पुरी बीजेपी
16 अर्जुनराम मेघवाल बीजेपी
17 हर्ष मल्होत्रा बीजेपी
18 जितिन प्रसाद बीजेपी
19 नित्यानंद राय बीजेपी
20 शोभा करंदलाजे बीजेपी
21 अजय टम्टा बीजेपी
22 ललन सिंह जेडीयू
23 जीतनराम मांझी HAM
24 कुमारस्वामी जेडीएस
25 रामनाथ ठाकुर जेडीयू
26 चिराग पासवान LJP (R)
27 अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस)
28 जयंत चौधरी आरएलडी
29 प्रताप राव जाधव शिवसेना (शिंदे)
30 मोहन नायडू टीडीपी
31 पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी टीडीपी
32 राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी
33 मनोहर लाल खट्टर बीजेपी
34 शांतुनु ठाकुर बीजेपी
35 अश्विनी वैष्णव बीजेपी
36 मनसुख मांडविया बीजेपी
37 कृष्णपाल गुर्जर बीजेपी
38 अन्नपूर्णा देवी बीजेपी
39 रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी
40 भागीरथ चौधरी बीजेपी

मोदी कैबिनेट के जिस तरीके से घोषणा हो रही है और उसके बाद अजय टम्टा को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास बुलाया गया है उसके बाद यह तय हो चुका है क्यों उत्तराखंड से अजय टम्टा ही प्रदेश का प्रतिनिधित्व केंद्र में करेंगे 2014 की मोदी केबिनेट मैं बाकायदा राज्य मंत्री के रूप में अजय टम्टा रह चुके हैं ऐसे में माना जा रहा है कि अजय टम्टा को इस बार कैबिनेट मंत्री के रूप में मौका मिल सकता है।

भाजपा नेतृत्व के भरोसे पर एक बार फिर अजय टम्टा खरे उतरे। उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल कर हैट्रिक बना दी है। संघ से नजदीकी रखने वाले टम्टा ने काफी कम समय में अपना राजनीतिक कद बढ़ाया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह 220619 और 2014 में वह 94895 मतों से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।2014 में सांसद चुने जाने के बाद 2016 में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री बनाया गया। भाजपा नेतृत्व के भरोसे पर एक बार फिर अजय टम्टा खरे उतरे। उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल कर हैट्रिक बना दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!