यात्री बस खाई में गिरी, सात की मौत कई घायल 

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण क्षेत्र के सीलापानी के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक करीब 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!