यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना की चपेट में, रिपोर्ट पॉजिटिव

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। वे होम आईसोलेशन में चले गए हैं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन कर रहे हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आये सभी लोगों को जांच कराने व एहतियात बरतने की अपील की है।

ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत: पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!