कांग्रेस सरकार बनी तो छात्राओं को स्मार्ट फोन व इलेक्ट्रानिक स्कूटी: प्रियंका गांधी

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं और छात्राओं के प्रति बेहद सक्रिय हो गई हैं। यही वजह है कि छात्राओं की जरूरतों को देखते हुए एक और महत्वपूर्ण ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से उत्तर कांग्रेस इसको शीघ्र ही लागू भी कर देगी।

मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले
प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढऩे व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। वहीं लखनऊ से आगरा जाते समय बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी लेने के मामले पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं। अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता।

40 फीसदी महिलाओं को मिलेगा टिकट
बता दें कि बीते मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर ऐतिहासिक ऐलान किया था।

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। आज सत्ता का नाम ये है कि आप खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते है आज नफरत का बोलबाला है। देश को विकास की राजनीति की अगर ले जाना है तो महिलाओं को अगर बढ़ना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने अगले महीने की 15 तारीख तक हर विधानसभा चुनाव से महिलाओं के नामों पर प्रस्ताव मांगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!