यूपी: स्कूल में महिला टीचर ने की आत्महत्या, पति ने स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हरख विकासखंड स्थित कंपोजिट स्कूल उदवापुर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल परिसर के अंदर ही एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान उमा वर्मा (40) के रूप में हुई है, जो इसी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के पद पर कार्यरत थीं. घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ, गांव वालों और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

 

मृतका के पति ऋषि वर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूल का स्टाफ पिछले ढाई साल से लगातार उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. जब वह मन लगाकर बच्चों को पढ़ाती थीं तो स्टाफ के लोग टीका-टिप्पणी करते थे. कई बार पूरे स्टाफ ने मिलकर उनके खिलाफ शिकायतें कीं. हम ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन ट्रांसफर नहीं हो पाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभी शिक्षकों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, लेकिन कोई भी उन्हें उतारकर समय पर इलाज के लिए नहीं ले गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!