राजधानी देहरादून के यह मशहूर वकील गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून रजिस्ट्रार आफिस में अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर जमीनों की खरीद फरोख्त मामले में पुलिस ने जाने माने वकील कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कमल विरमानी से पूछताछ शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले में गठित एसआईटी टीम ने शनिवार की देर रात कमल विरमानी को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व जमीनों की धोखाधड़ी में पुलिस ने वकील इमरान सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वकील कमल विरमानी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी भी लगाई थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया।

कमल विरमानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लोगों की करोड़ों रुपए की जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में कुछ अन्य सफेदपोशों की भूमिका की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!