राजधानी देहरादून में एसटीएफ ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, महिला है मास्टरमाइंड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने शहर के बीचो बीच चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर से एंटीवायरस, कंप्यूटर अपडेट और अन्य कई टेक्निकल चीजों पर लोगों को फंसा कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। जानकारी है कि इस कॉल सेंटर से ज्यादातर भारत से बाहर के देशों के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। एसटीएफ ने मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपए कैश भी बरामद किए हैं।

एसटीएफ ने कॉल सेंटर को संचालित कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड यह महिला ही है, जो अपनी टीम के साथ मिलकर अभी तक करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!