राजधानी देहरादून में कर्ज़ से परेशान व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में देर रात क़र्ज़ में डूबे एक व्यापारी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क़र्ज़ से परेशान बिंदाल चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम आज ( बुधवार को ) किया जाएगा। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

बिंदाल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी ने खुद को अपनी लाइजेंसी पिस्टल से सिर पर गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि परवीन की धामावाला क्षेत्र में है हार्डवेयर की दुकान के गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। परवीन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे हुए थे।‌जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्थ थे। इस बीच परवीन ने अपने कमरे में बैठकर यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से ही परवीन यहां अपने ससुराल में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!