राजधानी देहरादून में बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां आयकर विभाग की छापेमारी से खलबली

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आयकर विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश ,दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। देहरादून में आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई शुरू की गई। विभागीय अधिकारियों ने छापे के बाबत कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता brothers, नट्स भाटिया,नवीन कुमार मित्तल एवं मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर समचार लिखे जाने तक रेड जारी थी। गुरुवार की सुबह से शुरू हुई इनकम टैक्स रेड के बाद प्रॉपर्टी डीलर व भू माफिया के बीच खलबली मच गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!