राजधानी पुलिस एवं SOG की संयुक्त छापेमारी, 720 किलो नकली पनीर के साथ 2 गिरफ्तार

Astitva Times Desk
5 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। चार धाम यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशो के अनुपालन में पुलिस द्वारा नियमित रूप से मिलावटी खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी तथा विक्रय में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि चार धाम यात्रा में नकली पनीर की सप्लाई होने के लिये नकली पनीर की बडी खेप सहारनपुर से देहरादून आ रही है।

सूचना पर एसएसपी अजय सिंह द्वारा थाना रायपुर तथा एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रायपुर क्षेत्र के अपर ईश्वर विहार में स्थित एक दुकान में दबिश दी गई तो उक्त दुकान के बाहर एक पिकअप वैन के माध्यम से लाई गयी पनीर की खेप उतरती हुई दिखाई दी। मौके पर पुलिस द्वारा उक्त दुकान में बने गोदाम से लगभग 6 क्विंटल नकली पनीर तथा पिकअप वैन से लगभग 01 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर बरामद किया गया। मौके पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम व उनकी टेस्टिंग वैन को बुलाया गया, जिनके द्वारा उक्त पनीर का परीक्षण करने के उपरान्त उसका नकली होना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दुकान स्वामी तथा वाहन चालक को हिरासत में लेते हुए नकली पनीर को नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

दोनो अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ हेतु थाना रायपुर लाया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त नकली पनीर को मनोज, नरेन्द्र चौधरी तथा शाहरूख नाम के व्यक्तियों द्वारा उन्हें देहरादून में सप्लाई करने हेतु दिया गया था, जिन्हें उनके द्वारा सहारनपुर में बसेबाग से आगे कासमपुर में जंगलों के बीच स्थित एक प्लाट में बनी फैक्ट्री/गोदाम से लाया गया था। उक्त फैक्ट्री मनोज, नरेन्द्र चौधरी तथा शाहरूख द्वारा पार्टनरशिप में चलाई जा रही है, जिस पर तत्काल थाना रायपुर पर अभियुक्त मनोज, नरेन्द्र चौधरी, शाहरूख तथा उक्त दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा: 123/125 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए प्रकाश में आये 03 मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सम्भावित स्थानों पर रवाना किया गया।

सहारनपुर स्थित फैक्ट्री से उक्त नकली पनीर के सप्लाई होने की सूचना पर तत्काल एसएसपी अजय सिंह द्वारा सहारनपुर में मण्डलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग से सम्पर्क कर उक्त नकली पनीर फैक्ट्री के सम्बन्ध में उन्हें जानकारी दी गई। प्राप्त सूचना पर मण्डलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, उप जिलाधिकारी बेहट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहारनपुर द्वारा मय टीम के उक्त नकली पनीर फैक्ट्री में छापेमारी की कार्यवाही की गई तो मौके से टीम को 16 क्विंटल नकली पनीर तथा नकली पनीर बनाने में प्रयोग किये जा रहे कैमीकल व अन्य उपकरण बरामद हुए। टीम द्वारा नकली पनीर को नष्ट करते हुए नकली पनीर फैक्ट्री को सीज किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- अब्दुल मन्नान पुत्र सलीम अहमद निवासी रायपुर रोड ईश्वर विहार, देहरादून
2- आरिफ पुत्र मेहंदी हसन निवासी बैरागी वाला, थाना सहसपुर, देहरादून

विवरण वांछित अभियुक्त
1- मनोज कुमार पुत्र मेहरपाल निवासी हरर्बटपुर वार्ड नं0 5 थाना विकासनगर देहरादून
2- शाहरूख पुत्र मुनफैत निवासी कुंजा ग्रान्ट थाना विकासनगर, देहरादून
3- नरेन्द्र सिंह पुत्र नकली सिंह निवासी ग्राम छोटुवाला, ग्रा0पंचा0 बादामावाला, विकासनगर, देहरादून।

पुलिस टीम
01: उ0नि0 प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
02: व0उ0नि0 भरत रावत, थाना रायपुर
03: उ0नि0 संजय रावत, चौकी प्रभारी बालावाला
04: उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल
05: हे0कां0 महावीर,
06: हे0कां0 रमेश

एसओजी टीम :–
1- निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एस0ओ0जी0
2- उ0नि0 कुन्दन राम
3- उ0नि0 विनोद राणा
4- कां0 आशीष शर्मा
5- कां0 पंकज
6- कां0 अमित
7- कां0 राहुल
8- कां0 विपिन राणा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!