राजधानी में अत्याधुनिक ‘न्यूरो आई क्लिनिक’ का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

3

 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री खजानदास ने राजधानी देहरादून के रेसकोर्स में शुक्रवार को रिंकू मेडिकल के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस न्यूरो आई क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस क्लिनिक के शुभारंभ से दून एवं आसपास के क्षेत्रों में उन्नत न्यूरोलॉजिकल उपचार की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति गौतम, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता, शोध और सेवा भावना के बल पर उत्तराखंड को न्यूरोलॉजी के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। उनका चिकित्सा क्षेत्र में योगदान न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। डॉ. गौतम ने National Institute of Mental Health and Neurosciences (NIMHANS), बेंगलुरु से न्यूरोलॉजी (DM) में सुपर-स्पेशलाइजेशन प्राप्त किया है। वह एक ऐसा संस्थान है जहां जटिल से जटिल न्यूरोलॉजिकल रोगों का उपचार विश्वस्तरीय स्तर पर किया जाता है।

उन्होंने मूवमेंट डिसऑर्डर में Jaslok Hospital, एपिलेप्सी में KD Hospital तथा पेन मैनेजमेंट में Asian Pain Academy से विशेष प्रशिक्षण लेकर अपने कौशल को और सशक्त बनाया है। उनके कई शोध कार्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित होकर चिकित्सा जगत में उनकी विद्वत्ता का प्रमाण दे चुके हैं।
उन्होंने AIIMS, Dr. Ram Manohar Lohia Hospital और PMCH Patna जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं देकर व्यापक अनुभव अर्जित किया है, जो अब उत्तराखंड के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।

डॉ. ज्योति गौतम की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में उत्तराखंड में पहली बार पार्किंसन रोग से पीड़ित मरीज में Deep Brain Stimulation (DBS) तकनीक को सफलतापूर्वक लागू करना शामिल है। यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि प्रदेश को उन्नत न्यूरोसर्जिकल क्षमताओं की दिशा में अग्रसर करने वाला मील का पत्थर भी है।

उद्घाटन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि डॉ. ज्योति गौतम ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और आधुनिक चिकित्सा ज्ञान से उत्तराखंड को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अब प्रदेश के मरीजों को जटिल उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। यह हम सभी के लिए गर्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे विशेषज्ञों की उपलब्धता न केवल स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करती है, बल्कि आमजन को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्हों ने कहा कि न्यूरो आई क्लिनिक का यह शुभारंभ उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए युग का संकेत है—जहां अत्याधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता और संवेदनशील चिकित्सा सेवा का समन्वय प्रदेशवासियों को बेहतर जीवन देने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा। कार्यक्रम में डॉ. आर.के. जैन, अशोक वर्मा, गोपालपुरी, आलोक कुमार, अक्षत जैन, अंकुर जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।