राजधानी में आज कई स्थानों पर आयोजित होंगे होली मिलन समारोह

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रविवार को राजधानी देहरादून एवं मसूरी में होली मिलन के कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

मथुरा फार्म तुनवाला रोड रायपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभु लाल बहुगुणा द्वारा 12:00 बजे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात भोजन का प्रबंध भी आयोजकों द्वारा किया गया है।

दोपहर 1:00 बजे कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन कुर्मांचल भवन जीएमएस रोड कांवली में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहेंगे

मसूरी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव श्रीमती गोदावरी थापली द्वारा शाम को 4:00 बजे पिक्चर पैलेस में होली मिलन के कार्यक्रम के साथ ही कोरोना वारयर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!