देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल मे गोली मारकर झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा का क़त्ल कर फरार होने वाले 2 आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम शर्मा को उस वक़्त गोली मारी गई थी जब रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर मैक्स अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे।

मृतक विक्रम के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकलते कारोबारी विक्रम शर्मा (45) पर अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में नए तथ्य सामने आए हैं, जिसमें मृतक को एक कुख्यात गैंगस्टर बताया जा रहा है, जिस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से ज्यादा हत्या के मामले शामिल हैं। उसके तार झारखंड के एक गैंग से जुड़े होने की बात उजागर हुई है, जिसके आधार पर पुलिस इस हत्या को गैंगवार का नतीजा मानकर जांच कर रही है।घटना के अनुसार, विक्रम शर्मा (मूल निवासी काशीपुर, वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स इलाके में रहता था) सुबह करीब 9 बजे सिल्वर सिटी मॉल के जिम पहुंचा था। करीब 10:30 बजे जब वे जिम से नीचे उतर रहा था (सीढ़ियों या एस्केलेटर पर), तभी पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोली सिर और अन्य हिस्सों में लगने से विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। मुख्य सड़क पर एक बाइक चालक को तैयार रखा था, जिस पर तीनों आरोपी फायरिंग के बाद फरार हो गए।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि विक्रम शर्मा काशीपुर (उधम सिंह नगर) में स्टोन क्रेशर का कारोबार करता था और प्रॉपर्टी से भी जुडा हुआ था। वे अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था, क्योंकि उसे पहले से किसी खतरे की आशंका थी, लेकिन हमलावरों ने हथियार निकालने का मौका ही नहीं दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक पर 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके झारखंड (जमशेदपुर/दुमका क्षेत्र) के माफिया डॉन अखिलेश सिंह जैसे गैंग से पुराने संबंध थे।

देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह एक और सनसनीखेज वारदात ने शहर को दहला दिया। सिटी सेंटर स्थित जिम में कसरत करने आए 45 वर्षीय स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मूल रूप से काशीपुर में स्टोन क्रशर संचालित करने वाले विक्रम शर्मा वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह जिम पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 10:30 बजे जैसे ही वह जिम से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। एक साथी को मुख्य सड़क पर बाइक के साथ तैयार रखा गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, मृतक को किसी प्रकार के खतरे की आशंका थी और वह स्वयं भी पिस्टल लेकर आया था, लेकिन हमलावरों ने उसे संभलने या हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश में शहर भर में नाकेबंदी की गई है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने देहरादून में कानून -व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आज की इस घटना से मात्र 48 घंटे पहले ही दिनदहाड़े तिब्बती बाजार में कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले सरेबाजार मच्छी बाजार में युवती की गला काटकर हत्या के साथ ही हाल में विकासनगर और ऋषिकेश में जघन्य हत्याकांड सामने आ चुके हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय मॉल में आवाजाही शुरू ही हुई थी कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही पलों में लोग इधर-उधर भागने लगे। जब सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तो युवक एस्केलेटर के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मॉल के अंदर और बाहर लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मॉल स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है। हमलावर की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हमलावर वारदात के बाद तेजी से मौके से फरार हो गया, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि घटना पूर्व नियोजित हो सकती है।कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं:
❓ क्या शहर में अपराधियों का डर खत्म हो चुका है?
❓ क्या पुलिस की निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ रही है?
❓ क्या अपराधी अब सार्वजनिक जगहों पर भी बेखौफ वारदात कर रहे हैं?
❓ क्या संगठित अपराध नेटवर्क सक्रिय हो चुके हैं?सवाल जो पूरे शहर के सामने हैं
आज दून का हर नागरिक यही पूछ रहा है —
“अगर मॉल जैसे सुरक्षित स्थानों पर लोग गोली से मारे जा रहे हैं, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है?”
यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल है। सिल्वर सिटी मॉल में हुई यह वारदात सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि देहरादून में बढ़ते अपराध, गिरती कानून-व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक मानसिकता का खतरनाक संकेत है। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह शहर भी उन शहरों की सूची में शामिल हो सकता है जहाँ डर सामान्य जीवन का हिस्सा बन जाता है।15 दिनों के भीतर हुई जघन्य घटनाएं
29 जनवरी — विकासनगर:
12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की हत्या। चचेरा भाई दवा दिलाने के बहाने घर से ले गया था।
31 जनवरी — ऋषिकेश:
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या। आरोपी वारदात के बाद फरार। दोनों पहले पति-पत्नी थे और तलाक के बाद अलग रह रहे थे।
02 फरवरी — पलटन बाजार, देहरादून:
भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती गुंजन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या। घटना के बाद बाजार बंद कराया गया।
11 फरवरी — तिब्बती मार्केट, देहरादून:
40 वर्षीय अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।
12 फरवरी – हल्द्वानी में लक्ष्मी और शुभम की पत्थर से कुचलकर हत्या
13 फरवरी – देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में युवक की गोली मारकर हत्यायात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी











