राजधानी में डंफर और मोटरसाइकिल की टक्कर, 24 वर्षीय युवक की मौत

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। शनिवार सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक डंपर और मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी आईटी पार्क से चीता पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पाया कि डंपर संख्या UK 07 CC 1234 और मोटरसाइकिल संख्या UK07FH 6881 (बुलेट) के बीच टक्कर हुई थी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस द्वारा तत्काल घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक पुत्र ज्ञान बहादुर, निवासी काठ बांग्ला, थाना राजपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल, डंपर तथा डंपर चालक को चौकी आईटी पार्क में सुरक्षित रखा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!