राजधानी में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 19.03.2024 को थाना डोईवाला पर हर्रावाला निवासी व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि 16/03/24 को वादी की पुत्री अपने भाई को साथ लेकर सूर्य प्रकाश कोचर की पत्नी के कहने पर उनके यहाँ बच्चो को ट्यूशन पढाने हेतु विंडलास रिवर वैली में गयी थी, जहाँ अभियुक्त सूर्य प्रकाश कोचर द्वारा वादी के पुत्र व पुत्री को तरल पेय (bnana shake) मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। प्रा०पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-97/24 धारा-376/328 भादंवि पंजीकृत किया गया।

मुकदमा उपरोक्त मे डोईवाला पुलिस ने नामजद अभियुक्त सूर्य प्रकाश कौचर पुत्र स्व० रविन्द्र सिंह डोईवाला निवासी कुआंवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 43 वर्ष को लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर हर्रावाला से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्या० के समक्ष पेश किया गया, मा0 न्या0 के आदेशानुसार अभियुक्त को जिला कारागार देहरादून भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!