राजधानी में तेलपुरा चौक के पास शव मिलने से मचा हडकंप

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शनिवार देर शाम सिटी कंट्रोल रूम 112 द्वारा सूचना दी गयी कि तेलपुर चौक के पास बझाड़ियों के बीच मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पटेलनगर तथा चौकी प्रभारी आईएसबीटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो घटनास्थल के पास से एक सल्फास का पैकेट पाया गया व आस-पास उल्टी के निशान पाए गए। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए तो मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी फतेहपुर रायबरेली उत्तर प्रदेश हाल पता प्राइमरी स्कूल के पास पित्थुवाला थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर मृतक की पत्नी एवं परिजनों को बुलाया गया, जिनके द्वारा शव की शिनाख्त की पुष्टि की गई।

प्रथम दृष्टया मृतक उपरोक्त द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। शव को पंचायतनामे एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु अस्पताल/मोर्चरी भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!