राजधानी में तैनात कांस्टेबल की हरिद्वार में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

MS Malik
By
1 Min Read

गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी करने गए देहरादून में तैनात आरक्षी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार की देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी। गाड़ी के अंदर वर्दी और अन्य सामान था।

मिली जानकारी के अनुसार, शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर कांस्टबेल की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!