राजधानी में देर रात सिख युवक एवं दुकानदार के बीच मारपीट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर देर रात उस समय बवाल हो गया जब किसी बात को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गयी इस दौरान एक युवक ने दूसरे सिख युवक के साथ हाथापाई कर दी जिसके चलते सिख युवक की पगड़ी खुल गयी जिस पर सिख युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ बाद में पुलिस के पहुचने पर मामला शांत हुआ।

दरअसल सिख युवक गुरदीप सिंह अपने अन्य साथी के साथ क्नाट प्लेस जिम से लौट रहा था वहीं चकराता रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास गुरदीप सिंह अपनी बाइक खड़ी करके फोन सुनने रुक गया जिस पर दुकान के एक सेल्समैन ने उसे बाइक हटाने के लिए कहा जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई। वहीं शराब की दुकान के मालिक ने दोनों को समझाने का प्रयास किया परंतु सिख युवक के अन्य साथियों ने दुकान मालिक की जमकर पिटाई कर दी। सिख युवक का आरोप था कि दुकान मालिक ने उसकी पगड़ी खोलने वाले सेल्समैन को वहा से भगा दिया। बरहाल पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गयी। काफी देर तक हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!