राजधानी में दो दिवसीय हेरिटेज टेल्स प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार से

MS Malik
By
1 Min Read



देहरादून। भारत की कला और शिल्प की समृद्ध विरासत और परंपरा को प्रदर्शित करते हुए, हेरिटेज टेल्स ने देहरादून में अपनी पहली दस्तकारी प्रदर्शनी की घोषणा की है। दो दिवसीय प्रदर्शनी 29 और 30 अक्टूबर को डालनवाला रोड स्थित कैफे राजमाताज में आयोजित की जाएगी।

प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए, शो क्यूरेटर अमृता राणा सिंह ने बताया कि, “द हेरिटेज टेल्स का उद्देश्य पूरे भारत से आने वाले कारीगरों के शिल्प और कलाकृति के लिए एक मंच प्रदान करना है जो अपनी पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में विश्वास रखते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे सभी कारीगरों की मदद करना वे उनका समर्थन करना है जो कोरोनो वायरस महामारी के दौरान प्रभावित हुए हैं, और हम चाहते हैं की ऐसे सभी रचनात्मक लोग आत्मनिर्भर बन सकें, बाजार में उनका नाम हो सके और अंततः उनकी आय में बढ़ावा हो सके।”

इस प्रदर्शनी में हाथ से बने गहने, गोटा अलंकरण वाले जैविक कपास, बनारस की पारंपरिक बुनाई, वेलवेट पर खूबसूरती से अलंकृत कढ़ाई, जैविक काजल, उबटन और शहद जैसे उत्पाद देखने को मिलेंगे जो स्थानीय लोगों द्वारा अपने-अपने गांवों में बनाये जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!