राजधानी में भाजपाईयों ने किया रक्तदान, कैबिनेट मंत्री ने किया शिविर का शुभारंभ

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा द्वारा “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में चल रहे प्रदेशव्यापी विशाल रक्तदान शिविरों के क्रम में शनिवार को श्रीदेव सुमन नगर मंडल युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सनराईज़ होटल राजपुर रोड देहरादून में किया गया। जिसमें 58 यूनिट रक्त का दान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिले के कोविड-19 प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया।

इस अवसर पर कोविड-19 के जिला प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कोरोना काल में अस्पतालों में लगातार रक्त की किल्लत बनी हुई है। रक्त की कमी को देखते हुए भाजपा द्वारा प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं।

रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश प्रवक्ता आशीष रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष मनीष रावत, महानगर उपाध्यक्ष अमोल डोभाल, महासचिव शंकर रावत, जिला प्रभारी डॉ. नीरज पंत, डी.ए.वी. छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा, प्रदेश विभाग संयोजक विवेक जैन, महानगर संयोजक मंसूर खान, मसूरी विधानसभा संयोजक निरंजन डोभाल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, महामंत्री राकेश जोशी, मंडल मंत्री यशवीर चौहान, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित जोशी, उपाध्यक्ष कोस्तुव पंत, महामंत्री अमित थापा, सोशल मीडिया प्रभारी वरुण क्षेत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित जायसवाल, आशीष थापा, पार्षद कमल थापा, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद सतेंद्र नाथ, मनजीत रावत, कांता प्रसाद बर्थवाल, अभिजीत काला, नितिन डोभाल, जपनीत सिंह, गौरव धीमान, नितिन भंडारी, धनिधर थापा, अनुज शर्मा, नवल थापा आदि मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!