देहरादून की चन्दबनी क्षेत्र मे श्मशान के पास नाले मे युवक की मिली लाश, पुलिस शव को मोर्चारी मे भेजकर ने शव की शिनाख्त मे जुटी
देहरादून। राजधानी देहरादून में कोतवाली पटेलनगर के चंद्रबनी क्षेत्र मे शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पुलिस द्वारा शव को नाले से बाहर निकाल कर फील्ड यूनिट के माध्यम से घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई गई। शव के निरीक्षण में शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट या खरोच के निशान नहीं है। मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए है। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की पहचान हेतु शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। शव की शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम के पश्चात मृत्यु के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी देहरादून पुलिस ने लोगो से मृतक की पहचान होने पर नजदीकी थाने या पुलिस चौकी सहित 112 पर सुचना देने की अपील की है।











