राजधानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप

115

देहरादून। राजधानी देहरादून के वीआईपी क्षेत्र हाथीबड़कला में आज एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को जैसे मामले की जानकारी मिली तो महकमें में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक़ महिला का शव कूड़ेदान में फेंका गया था।

पुलिस हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय महिला का शव कूड़ेदान में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, इस बात की आशंका भी जाहिर की जा रही है कि महिला के साथ रेप कर हत्या के बाद शव वहां फेंका गया होगा! हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने का तैयार नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों से मामले में पूछताछ भी की जा रही है।