राजनीति: गांव चलो अभियान के तहत रायपुर विधायक ने खैरी मानसिंह में किया प्रवास

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ खैरी मानसिंह के बूथ संख्या 74 पर प्रवास के लिए पहुंचे। प्रवास के दौरान “बूथ समिति” “पन्ना प्रमुख” “व्हाट्सएप ग्रुप” “नमो एप” “सरल एप” “केन्द्र सरकार” “राज्य सरकार* द्वारा लाभार्थियों एवं बूथ पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सुरक्षा आर्थिक कल्याण सांस्कृतिक उत्थान और देश के गौरव के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्य किए गए हैं। पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान के तहत सभी नेता एवं कार्यकर्ता गांव में प्रवास कर आम जनमानस को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है जिससे और अधिक लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

प्रवास के दौरान ग्रामीण प्रभारी दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सरोजनी जवाड़ी, सह प्रभारी ग्रामीण पूर्व प्रधान अजय चौहान, सोबन जवाड़ी, शक्ति केन्द्र प्रभारी जयदीप खन्ना, बूथ अध्यक्ष सुभाष जवाड़ी, अरुण चौहान, विनोद चौहान, सुंदर सिंह पुंडीर, विक्रम बिष्ठ, अनुराग बिष्ट, मीडिया प्रभारी मीना जोशी, दीपक रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपाथित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!