राजपुर रोड विधायक खजानदास ने कचहरी में किया लाइब्रेरी कक्ष का शिलान्यास

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने बुधवार को कचहरी स्टेट बार एसोसिएशन भवन के पास अपनी विधायक निधि से बने लाइब्रेरी कक्ष का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस भवन के संपूर्ण हो जाने से अधिवक्ता गणों को एक अतिरिक्त मल्टी टास्किंग प्लेस की सुविधा प्राप्त होगी। अधिवक्ता गणों की सहूलियत के लिए बनने जा रहे इस भवन के निर्माण कार्य के पूरा हो जाने से यह अधिवक्ता गणों की सेवा में सम्मिलित हो जाएगा। इसके अतिरिक्त विधायक ने कचहरी में अपने कार्यों से आने वाले नागरिकों एवं अधिवक्ता गणों की सुविधा के लिए अपनी विधायक निधि से वाटर कूलर देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू, बार सचिव अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता , बलजीत सोनी , पार्षद रोहन चंदेल, राकेश गुप्ता, अरुण खरबंदा सहित अनेको अधिवक्ता गण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!