रामलीला मंचन के दौरान वकील की गोली मारकर हत्या

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। हल्द्वानी के कमुलावगांजा क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अचानक गोली चलने की घटना से रामलीला देखने आए लोगों में चीख पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरनपुर नैनवाल, लामाचौड़ निवासी 45 वर्षीय उमेश नैनवाल पुत्र मोहन चंद्र नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी काफी बढ़ गई। इसी दौरान दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश गिर पड़े, जिसके बाद मैदान में भगदड़ मचने पर आरोपी दिनेश मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था मे घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई ने गोली मारकर उमेश की हत्या कर दी है। हत्यकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एस पी सिटी प्रकाश चन्द्र और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है। मृतक उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से अधिवक्ता हैं। वो हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। मौके पर पहुंचे एसएसपी मीणा ने बताया रामलीला मंचन के दौरान गोली चलने की वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। एसएसपी ने कहा कि घटना की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के वक़्त मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के अलावा सबूत जुटाए जा रहे हैं। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!