राम कृष्ण आश्रम ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र में बांटी राहत सामग्री

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। मसूरी डायवर्जन स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा सहस्त्रधारा के ग्राम धनोला, मरोठा मे आपदा प्रभावित 35 परिवारों को रसोई के लिए बर्तन, गैस चूल्हा एवं कम्बल वितरित किये गए।

रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी असीमात्मानंद जी महाराज ने बताया कि आश्रम द्वारा पूर्व मे भी 6 दिन तक देहरादून के सभी आपदा ग्रस्त क्षेत्र मे कर्मचारियों एवं सभी गावं वालो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। आज पूरा प्रदेश आपदा से ग्रस्त है। रामकृष्ण मिशन आश्रम एवं अन्य समाजसेवी आगे आकर पीड़ित लोगो की सहायता कर रहे है। इस दौरान रामकृष्ण आश्रम के स्वामी स्वसरूपानंद माधुर्य जी महाराज, मैनेजर पृथ्वी राज क्षेत्री, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, पूर्व क्षेत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज थापा समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!