राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद बाइडेन का वादा- समाज को तोडूंगा नहीं, जोडूंगा, हैरिस बोली- आपने सच को चुना

MS Malik
By
2 Min Read

आखिरकार अमेरिका को बिग बॉस मिल गया है. जो बाइडेन लंबे, कटूतापूर्ण और तनाव भरे चुनाव और मतगणना के बाद विजेता घोषित हुए हैं. जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने वाले हैं, जबकि भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस यूएस की उप राष्ट्रपति बनने वाली है. बाइडेन ने कड़े मुकाबले में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त दी है.

बाइडेन ने कहा कि इस देश के लोगों ने अपना जनमत दे दिया है और उन्होंने स्पष्ट जनादेश दिया है. ये जनादेश वी द पीपल के लिए है. हम लोगों को इस देश में हुए राष्ट्रपति चुना में सबसे ज्यादा 74 मिलियन वोट मिले हैं. यूएस के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वे वादा करते हैं कि वे ऐसा राष्ट्रपति बनेंगे जो देश और समाज को तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि वे एक ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो अमेरिका के राज्यों को लाल और ब्लू के रूप में नहीं देखेंगे बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में देखेंगे और जो पूरी क्षमता और लगन के साथ लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेगा।

जीत के बाद उप राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित कमला हैरिस ने भी अमेरिकियों को संबोधित किया और कहा कि 19 साल की उम्र में मेरी मां जब भारत से US आई थीं, उन्होंने शायद इस पल के बारे में नहीं सोचा होगा. इस खूबसूरत पल का क्रेडिट उन्होंने अपनी मां को दिया है।

कमला हैरिस की जीत के बाद तमिलनाडु के तिरुवर जिले थुलासेंद्रापुरम गांव में जश्न का माहौल है. कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन इसी गांव की रहने वाली थीं, इस गांव में रंगोली बनाई जा रही है और लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!