रुड़की के डॉक्टर रूद्रेश सिंघल ने ज्योतिष, वास्तु व रत्न विज्ञान में किया रुड़की का नाम रोशन

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान का 4 दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन व सम्मान समारोह हरिद्वार में आयोजित किया गया। समारोह में संस्था के उत्तराखंड अध्यक्ष व आजीवन सदस्य डॉक्टर रूद्रेश सिंघल को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सम्मेलनों में सराहनीय सहयोग व सेवाओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा गत 24 वर्षो से ज्योतिष, वास्तु व रत्न विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्था के चेयरमैन व आयोजन समिति के संयोजक आचार्य पंकज त्रिवेदी व प्रभारी आचार्य सुरेश शर्मा द्वारा स्वर्ण पदक, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉक्टर रूद्रेश सिंघल पिछले 24 वर्षों से ज्योतिष, वास्तु व रत्न विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे। डॉक्टर रूद्रेश सिंघल को राजधानी देहरादून में हाल ही मे हुए ज्योतिष सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ब्रह्म कमल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉक्टर रूद्रेश सिंघल ज्योतिष व वास्तु में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हैं और निरंतर इस सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें यह पुरस्कार मिलने से रुड़की का नाम ज्योतिष, वास्तु व रत्न विज्ञान में राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!