रेंजर्स ग्राउंड से बंद किया जाए संडे मार्केट, लोकल व्यापारियों को हो रहा नुकसान

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। कांग्रेस पार्टी एवं व्यापारियों ने रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यहां पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी हरि गिरी से मुलाकात की और रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग की गई और कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि संडे बाजार रेंजर्स ग्राउंड में लगवाया जाता है। जिससे व्यापारी लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करते है और जो लोग संडे बाजार में सामान की खरीददारी करने जाते है उन लोगों की गाडियां भी बाहर सड़क पर रहती है जिससे वहां पर हर समय जाम लगा रहता है और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम की समस्या हर समय रहती है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि रेसकोर्स में जो मेलों का आयोजन होता है या कोई प्रदर्शनी लगती तो रेसकोर्स के आसपास भी जाम होता है और क्षेत्रवासियो को घर से निकलने में परेशानियां हो रही है। व्यापार के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने संडे मार्किट रेंजर्स कालेज से बंद करने की मांग की है और कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर, विशाल खेडा, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र घई, शिव सोनकर, रियाज, बबलू, राम कपूर, मनु कुमार, राहुल मेहंदी, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुरेश पारछे, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!