रेडक्रॉस ने दून मेडिकल कॉलेज में TB मरीजों को बांटी राशन किट

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा निर्देश पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय पोषण योजना द्वारा टीबी मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज में राशन किट वितरित किये।

रेडक्रॉस के जिला चेयरमैन डॉक्टर एम एस अंसारी ने बताया कि भारतीय क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा 25 निक्षय मित्र बनाए गए जिसमे निक्षय मित्र द्वारा क्षय रोगियों को प्रतिमाह राशन किट वितरित करना है एक पोषण किट की लागत लगभग रुपए 1000 है जो की 6 माह तक करना है। रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों द्वारा 25 मरीज गोद लिए गए हैं।

अंसारी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना उन्हें टीबी के इलाज में स्वस्थ रहने के लिए मदद करना है। कुपोषण टीबी के इलाज में एक बड़ी चुनौती है यह योजना टीबी के रोगों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करके टीबी के इलाज में मदद करता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष पहल करने वाले क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज वर्मा द्वारा इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आज के पोषण वितरण कार्यक्रम में दून मेडिकल कॉलेज के फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मानवेंद्र गर्ग, भारतीय रेड क्रॉस देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट, डॉ मनोज गोविल, रमा गोयल, अनिल वर्मा, प्रेमलता वर्मा, राकेश डंगवाल, नारायण सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!