रेलवे में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट जनरल मैनेजर से लेकर जूनियर इंजीनियर और डिप्टी इंजीनियर तक के पद भरे जाएंगे. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया कुछ समय से चल रही है. इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों तो और देर न करें और जल्दी से जल्दी अप्लाई कर दें. एमएमआरसीएल (MMRCL) इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 27 पदों पर भर्ती करेगा. महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी पाने का ये बढ़िया अवसर है. इन पदों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2022 है।

असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 5 पद असिस्टेंट मैनेजर – 2 पद डिप्टी इंजीनियर – 2 पद जूनियर सुपरवाइजर – 1 पद जूनियर इंजीनियर – 16 पद असिस्टेंट (आईटी) – 1 पद ऐसे करें अप्लाई – मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको महा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट mmrcl.com पर जाना होगा. आवेदन करने के बाद एप्लीकेशन की कॉपी और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर इस पते पर भेज दें – उप महाप्रबंधक (एचआर), मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एमएमआरसीएल-लाइन 3 ट्रांजिट ऑफिस, ई ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व), मुंबई- 400051. कौन कर सकता है अप्लाई – मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न है. बेहतर होगा विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. हर पद के लिए आयु सीमा भी अलग है जो नोटिस से देखी जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!