लाखों का कैश एवं जेवरात लेकर फरार हुआ फर्जी IAS, दंपत्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर में किराए पर रह रहे युवक ने पहले तो अपने मकान मालिक पर आईएएस बनकर रोब गालिब किया और फिर लाखो का माल ले कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पीड़ित संतोष शर्मा की तहरीर के आधार पर आरोपी हिमांशु जुयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु पीएचडी कर रहा है उसकी नियुक्ति एफसीआई बलरामपुर में है।अपने मकान मालिक को उसने अपना आई कार्ड भी एलबीएस अकादमी मसूरी का ही दिखाया तो संतोष शर्मा को हिमांशु पर विश्वास हो गया। संतोष ने मौसी की लड़की के कहने पर उसे अपने यहां किराए पर रखा था। एक रोज हिमांशु ने कहा कि ताऊ बीरेन्द्र जुयाल अखिल भारतीय बागवानी में निदेशक हैं और उनसे वह कोई भी बड़ा काम आसानी से करवा सकता है और आप बोलो तो आपको एफसीआई में नौकरी लगवा सकता हु।

किराए पर रह रहे हिमांशु को लगभग 6 महीने हो गए थे एक दिन हिमांशु ने कहा कि गाजियाबाद में उसका मकान बन रहा है, इसके लिए कुछ मदद चाहिए। पीड़ित ने विश्वास में आकर हिमांशु को 6 लाख 23 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद वह अपने घर गाजियाबाद चला गया। जब वह वहां से वापस नही आया तो पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार टालमटोल करने लगा।

पीड़ित ने अपनी पत्नी को बताया तो पता चला कि वह साढ़े आठ लाख रुपए उसकी पत्नी से भी ले गया है। इसके बाद उन्होंने अपने घर में देखा तो पता चला कि उनकी पत्नी के सात लाख रुपए के गहने भी गायब हैं। इतना ही नहीं हिमांशु ने सवा लाख रुपए का फोन भी पीड़ित के नाम से खरीदा था जिसकी वह किस्त भी अदा कर रहे हैं।आरोप है कि अब वो पैसे वापसी के नाम पर टालमटोल कर रहा है। कोतवाली प्रभारी कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित संतोष शर्मा की तहरीर के आधार पर आरोपी हिमांशु जुयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!