लैंसडौन चौक पर फूंका पंचायत राज मंत्री अरविंद पांडे का पुतला

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। पिछले दो महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे पंचायती राज आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभाग में लगे 400 कर्मियों को नौकरी से निकाल देने का मामला गरमाया हुआ है। नौकरी से निकाले जाने से मायूस कर्मियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

निष्कासित कर्मी धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे निस्कसित कर्मियों को आज युवा समाजसेवी क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने अपना समर्थन दिया और उनकी जायज मांगों को लेकर आज पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का प्रेस क्लब के बाहर नारेबाज़ी के साथ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

सुरेन्द्र रावत ने सरकार से मांग की कि आउटसोर्स कर्मियों को तत्काल नौकरी पर रखा जाए अन्यथा प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शनकारियों में क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत, आशीष कंडारी, अमन चौहान, सौरव सिलोरी, भीम सिंह, पुष्पा सकलानी, मनोज डीगारी, राजीव चौहान व अन्य प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!