वार्ड 14 में बीजेपी की रानी को टक्कर देती दिखेंगी पूजा चौहान

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम के वार्ड नंबर 14 करणपुर में मुकाबला भाजपा की निवर्तमान पार्षद स्वर्गीय जीवन सिंह की पत्नी रानी कौर एवं कांग्रेस प्रत्याशी पूजा चौहान के बीच होता दिख रहा है। हालांकि बसपा प्रत्याशी सिमरन कौर भी मुकाबला को त्रिकोणी बनाने के लिए मेहनत करती दिखेंगी। रानी कौर भाजपा के पूर्व पार्षद स्वर्गीय जीवन सिंह की पत्नी है जीवन सिंह इस सीट से दो बार पार्षद रहे हैं। उनकी मृत्यु के बाद भाजपा ने रानी कौर को पार्षद का टिकट दिया था जीतने के बाद रनी कौर यह दायित्व निभा रही थी। भाजपा ने एक बार फिर से रानी कौर पर ही दांव खेला है। हालांकि इस सीट से भाजपा के युवा नेता कुलवंत सूद भी टिकट के प्रबल दावेदार थे परंतु पार्टी ने एक बार फिर से जीवन सिंह की पत्नी रानी कौर पर ही दांव लगाया है। वार्ड के कई लोगों का कहना है कि इस बार रानी को जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी क्योंकि कांग्रेस ने पूजा चौहान को टिकट दिया है जो की दमदार प्रत्याशी माने जा रही है। इस वार्ड में बसपा ने सिमरन कौर को टिकट दिया है। देखने वाली बात होगी कि क्या सिमरन कौर मुकाबले को त्रिकोणीय बना पाती हैं या फिर वोट कटवा साबित होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!