वार्ड 78: कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल को मिला मुस्लिम समाज का समर्थन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून में कांग्रेस पार्टी से मेयर पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद रमेश कुमार मंगू, वार्ड पार्टी प्रत्याशी कुसुम वर्मा के साथ रविवार को वार्ड नंबर 78 टर्नर रोड के मुन्नी चौक, आजाद कॉलोनी, नूर एनक्लेव आदि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पद यात्रा कर मुस्लिम समुदाय से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन की अपील की। इस दौरान मुस्लिम समाज के सम्मानित लोगों ने वीरेंद्र पोखरियाल को भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। वीरेंद्र पोखरियाल द्वारा पार्षद प्रत्याशी कुसुम वर्मा के साथ इन क्षेत्रों में की गई पदयात्रा का कई जगह पर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। आपने स्वागत से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल गदगद नजर आए उन्होंने मुस्लिम समाज को आश्वासन दिया कि सर्वसमाज के प्यार एवं आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद शहर के सभी क्षेत्रों का बराबर विकास करने का कार्य करेंगे। उनके कार्यकाल के दौरान शहर के किसी भी क्षेत्र की जनता को निराश नहीं होना पड़ेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!