विजिलेंस टीम ने दरोगा जी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई लगातार सख्त होती जा रही है। ताजा मामले में बिजली चोरी के प्रकरण में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले पुलिस विभाग के एक एएसआई को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना गदरपुर में उसके खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे की जांच कर रहे एएसआई अनवर अहमद केस समाप्त करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया। आरोपों की पुष्टि होने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। तय रणनीति के तहत 24 फरवरी को आरोपी एएसआई को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!